चंदौली, अप्रैल 22 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद।क्षेत्र में मंगलवार से ही पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल न मिलने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहिया, चारपहिया और ट्रैक्टर चालक ईंधन के लिए पंप पर पहुंचते रहे। लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दैनिक कार्य प्रभावित हुए। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों का कहना है कि मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण ईंधन वितरण बंद कर दिया गया है। कर्मचारियों के अनुसार मशीन ठीक होते ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। हालांकि इस दावे पर स्थानीय ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं।ग्रामीणों में शामिल राजन सिंह, सतीश सिंह और अरविंद सिंह का आरोप है कि पेट्रोल पंप प्रबंधन जानबूझकर पेट्रोल और डीजल नहीं दे रहा है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्र में डीजल, पेट्रोल के लिए प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.