चंदौली, अप्रैल 18 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में इस समय खेती-किसानी अपने अंतिम दौर में चल रही है। लेकिन डीजल और पेट्रोल की कमी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जहां एक ओर किसान अपनी फसलों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर ईंधन की अनुपलब्धता उनके लिए बड़ी बाधा बनती जा रही है। किसानों का कहना है कि जब वे पेट्रोल पंप पर डीजल लेने पहुंचते हैं। तो उन्हें मात्र 500 रुपये का ही डीजल ट्रैक्टर में डालने को दिया जा रहा है। इसी तरह मोटरसाइकिल के लिए भी केवल 200 रुपये का पेट्रोल ही उपलब्ध कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्र के कई पेट्रोल पंप ड्राई इस सीमित आपूर्ति के कारण किसानों को बार-बार पेट्रोल पंप के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जिससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी हो रही है। खेती के इस महत्वपूर्ण समय में डीजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.