चंदौली, नवम्बर 10 -- शहाबगंज, हिन्दुस्ताान संवाद। कृषि बीज गोदाम शहाबगंज में रबी सीजन के लिए किसानों को विभिन्न फसलों के बीजों का वितरण किया जा रहा है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध कराए गए हैं। ताकि किसी भी किसान को बीज के अभाव में परेशानी न उठानी पड़े। कृषि बीज प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि इस सीजन में गेहूं, चना, मटर, मसूर और सरसों जैसी प्रमुख रबी फसलों के बीज गोदाम में उपलब्ध हैं। अब तक किसानों को गेहूं 25 कुंतल, चना 2 कुंतल, मटर 3 कुंतल, मसूर 4 कुंतल तथा सरसों 28 किलोग्राम बीज वितरित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि किसानों की बढ़ती मांग को देखते हुए गोदाम में पर्याप्त मात्रा में स्टॉक रखा गया है। जिससे बीज वितरण का कार्य सुचारु रूप से चलता रहे। बताया कि सरकार की योजना के तहत...