चंदौली, मार्च 12 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज कस्बे में पानी निकासी के लिए बनी नाली जाम है। घरों और हैंडपंपों से निकलने वाला पानी नाली से आवेरफ्लो होकर कस्बे में सड़क पर बह रहा है। जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आने जाने में परेशानी हो रही है। कस्बे के लोगों का कहना हे कि नालियों की लंबे समय से सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। जिससे काफी दिक्कत हो रही है। लोगों ने नाली सफाई की मांग की है। ताकि सुरक्षित तरीके से आवागमन हो सके। कस्बावासियों का कहना है कि बाजार के समीप सोनकर बस्ती के पास सड़क के दोनों ओर नालियां जाम होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय ग्रामीणों को दिक्कतें हो रही है। लेवा-इलिया मार्ग के किनारे लगा इंडिया मार्का-2 हैंड...