चंदौली, मार्च 8 -- शहाबगंज। कस्बा में स्थित इंडियन आयल और भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों पर रविवार को पेट्रोल खत्म हो जाने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही पेट्रोल भरवाने पहुंचे ग्राहकों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार कस्बा के दोनों प्रमुख पेट्रोल पंपों पर अचानक पेट्रोल खत्म हो जाने से बाइक व चार पहिया वाहन चालकों काफी परेशान रहे। पेट्रोल पंप कर्मचारियों का कहना है कि पेट्रोल की आपूर्ति में कमी के कारण यह स्थिति बनी है। ग्राहकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पेट्रोल की आपूर्ति बहाल कराई जाए। ताकि लोगों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.