गंगापार, फरवरी 24 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गौरा पौसिया गांव की मुस्लिम बस्ती में सोमवार रात विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी पर मेजा कोतवाल दीन दयाल सिंह, चौकी प्रभारी मेजारोड हरिओम सिंह पहुंचे तो विवाहिता का शव कमरे की छत में लगे पंखे के हुक में बने फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने शव को उतरवाया। तब तक जानकारी पाकर विधि विज्ञान शाला की टीम भी पहुंच गई। इलाकाई पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए स्वरूपरानी भेज दिया। घटना की वजह परिजन नहीं बता सके। गौरा पौसिया गांव निवासी मो. मुकीम सौदिया में रहकर नौकरी करता है, उसकी 22 वर्षीया पत्नी सहाना बेगम घर पर रहती थी। मंगलवार सुबह उसका शव छत में रहे पंखे से लटकता मिला। इस घटना की जानकारी होते ही ससुराल पक्ष में हड़कम्प मच गया। मामले की जानकारी उसके माइके कोटहा गांव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.