शहादत पर इमाम अली रज़ा अस को दी श्रद्धांजलि
सिद्धार्थ, मई 11 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के हल्लौर में शिया मुसलमानों के आठवें इमाम अली रज़ा अस का शहादत दिवस गमगीन माहौल में मनाया गया। अकीदतमंदों में ज़ामा मस्जिद व इमामबारगाह में मजलिस नौहा मातम कर शहीद इमाम को श्रद्धांजलि नम आंखों से दी।सोमवार को जामा मस्जिद हल्लौर में दोपहर नमाज पढ़ने के बाद मर्सिया हैदरे कर्रार व साथियों ने पढ़ा। जमाल हैदर जाकिर ने कहा शियाओं के आठवें इमाम अली रज़ा अलैहिस्सलाम को अब्बासी खलीफा मामून ने ज़हर देकर शहीद कर दिया था। उनकी मज़ार ईरान के मशहद शहर में स्थित है जो शियाओं के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। उन्होंने लोगों से कहा कि हमें इमाम के अच्छे किरदार और बताई गई बातों को अपनी जिंदगी में शामिल करना चाहिए ताकि एक खुशहाली जिंदगी पूरी की जा सके। जाकिर ने इमाम के शहादत का दर्दनाक वाक़या सुनाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.