शहादत दिवस समारोह में शामिल होंगे इदरीशिया दर्जी फेडरेशन के सदस्य
भागलपुर, सितम्बर 7 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इदरीशिया दर्जी फेडरेशन की बैठक रविवार को निजी स्थान में हुई। बैठक में 10 सितंबर को पटना के रविंद्र भवन में होने वाले वीर अब्दुल हमीद शहादत दिवस समारोह में भागलपुर से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी पर चर्चा हुई। फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव महबूब आलम ने बताया कि फेडरेशन की ओर से इसके लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली इमाम भारती करेंगे। मौके पर मो. इम्तियाज, मो. कामरान, मो. हसनैन, मो. रकीब, मो. सुलेमान, मो. हनीफ, अख्तर, सलीम, करीम आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: कटहलडांगी ईदगाह मैदान में सजेगी मुशायरे की महफिल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.