चक्रधरपुर, अप्रैल 5 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। चुहाड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ महतो के शहादत दिवस पर रविवार को दंदासाई शिव मंदिर परिसर में टोटेमिक कुड़मी समाज छोटानागपुर की ओर से वार्षिक रक्तदान शिविर सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर अध्यक्ष सन्नी उरांव ने लोगों से रक्तदान करने की अपील की। शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 92 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ। दो महिलाओं ने भी रक्तदान किया। मौके पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद नुरुद्दीन, पार्षद संजय पासवान, सेवानिवृत्त शिक्षक खिरोद महतो, बलराज हिन्दवार, पूर्व पार्षद पुरुल हक, दिलीप कुमार महतो, राजेश गुप्ता, गणेश्वर महतो, करण महतो, गोविंद महतो, नागेश्वर महतो, विश्वनाथ महतो, रोमित कटियार, कार्तिक ...