भभुआ, मार्च 23 -- भाकपा ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहादत दिवस मनाया कहा, अमेरिकी तानाशाही की वजह से जरूरी चीजों के दाम बढ़ रहे हैं (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। भाकपा ने क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव सिंह का सोमवार को पार्टी कार्यालय में शहादत दिवस मनाया। इस दौरान सामा्रज्यवादी विरोधी संकल्प सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता अब्दुर्र रहमान ने की। तीन शहीदों के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके अरमानों को पूरा करने की शपथ ली। कार्यक्रम में भाग ले रहे लोगों ने साम्राज्यवादी विरोधी नारे लगाए और साम्राज्यवादी ताकतो के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प लिया। जिला सचिव प्रो. कमला सिंह ने कहा कि देश की आजादी के लिए अंग्रेजी साम्राज्यवादी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन चलाने पर भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव...