रुद्रपुर, मार्च 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस पर श्रमिक संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में गांधी पार्क में सभा आयोजित की गई। इसके बाद श्रमिकों ने जुलूस निकालकर भगत सिंह चौक पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए चारों श्रम संहिताओं को श्रमिक हितों के विपरीत बताया और इन्हें वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि इन नीतियों से श्रमिकों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं तथा रोजगार, यूनियन और न्यूनतम वेतन से जुड़े मुद्दों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। वक्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी चिंता जताई और विभिन्न देशों में चल रहे संघर्षों को मानवता के लिए गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि इन हालातों का प्रभाव वैश्विक अर्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.