बांदा, अक्टूबर 13 -- बांदा, संवाददाता। नगर पंचायत मटौंध में शहीद सैनिक के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शहीद के परिजनों, अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा, फोरम संगठन के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने स्मारक स्थल पर पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राष्ट्रीयध्वज फहराकर राष्ट्र गान का गायन किया। श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने शहीद के विषय में उपस्थित लोगों को विस्तार से बताया। कहा कि अनिल कुमार प्रजापति बचपन से ही राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित थे। कारगिल युद्ध में शहीद अजीत कुमार प्रजापति को हम सब नमन करते हैं। इस दौरानआलोक दक्ष एड, हमीरपुर जिला जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राजाभैया प्रजापति, भूतपूर्व सैनिक मिश्रीलाल यादव, रतनलाल प्रजापति, रमेश कुमार प्रजापति,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.