हजारीबाग, जून 14 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। भाकपा माले के जुझारू एवं कर्मठ नेता रहे बरांय निवासी शहीद कॉमरेड नागेश्वर मंडल का 14वां शहादत रविवार को मनाया गया। बरांय के अंबेडकर नगर स्थित सामुदायिक भवन के सभागार में बड़ी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ताओं, परिजनों एवं ग्रामीणों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। एक मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया। शहादत दिवस के मौके पर भाकपा माले प्रखंड कमेटी सचिव घनश्याम पाठक ने कहा कि कॉमरेड नागेश्वर महतो पार्टी के सच्चे सिपाही थी। गरीब-शोषित, वंचित, मजदूर एवं उनके हक-अधिकार की बात करने वालों के साथ वे हमेशा मुखर रहे। आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके किए गए कार्य और पार्टी के प्रति योगदान हमेशा याद किए जाएंगे। जिला कमेटी सदस्य जानकी शर्मा ने कहा कि सामाजिक एवं राजनीतिक रूप ...