शहादत दिवस पर रूमुल सवैयां को दी गई श्रद्धांजलि
चाईबासा, अगस्त 19 -- चाईबासा, संवाददाता। उलीडीह तांतनगर प्रखंड अंतर्गत उलीडीह गांव में नक्सली मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए जवान रूमुल सवैयां के शहादत दिवस के अवसर पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के जिलाध्यक्ष शेरसिंह बिरुवा ने शहीद रूमुल सवैयां के परिजनों के साथ उलीडीह स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शेरसिंह बिरुवा ने कहा कि उन्होंने देश और समाज की सेवा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका साहस, कर्तव्यनिष्ठा और त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। इस अवसर पर शहीद रूमुल सवैयां के परिवार के सदस्यों के साथ आदिवासी हो समाज युवा महासभा के जिला सचिव ओयबन हेंब्रम, पूर्व मुखिया नटवर लाल बिरुवा, सुखलाल सरदार, छोटा सवैयां, पंकज गोप सहित काप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.