शहादत दिवस पर झारखंड आंदोलनकारियों को दी गई श्रद्धांजलि
हजारीबाग, जून 10 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलन के दौरान विष्णुगढ़ प्रखंड से शहीद हुए आंदोलनकारी साधु महतो, शनिचर महतो, सैनाथ महतो तथा रामधनी मंडल का शहादत दिवस बुधवार को उनके पैतृक गांव बंदखारो में मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत उनके आश्रितों को पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल द्वारा उपलब्ध कराए गए अंगवस्त्र एवं सहायता राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बलकमक्का के शहीद आंदोलनकारियों में शामिल सोहर महतो, मोहर महतो, बुधराम महतो तथा केवल महतो के आश्रितों को भी अंगवस्त्र एवं सहायता राशि दी गई। पूर्व विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव ने कहा की झारखंड अलग के आंदोलन में विष्णुगढ़ प्रखंड की महती भूमिका रही।इस दौरान विष्णुगढ़ से बड़ी संख्या में लोगों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.