कोडरमा, मार्च 24 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस के अवसर पर सोमवार को शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च बस स्टैंड से झंडा चौक तक निकाला गया, जहां क्रांतिकारी साथियों ने एकजुट होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे प्रेम नायक ने कहा कि आज जरूरत है भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के सपनों को साकार करने की। उन्होंने कहा कि जिस आजादी की कल्पना इन वीर सपूतों ने की थी, वह अभी तक पूरी तरह साकार नहीं हो सकी है। समाज में व्याप्त गरीब-अमीर की खाई को समाप्त करने और भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर फैले भ्रष्टाचार और घूसखोरी के खिलाफ जनजागरण जरूरी है। समाज के कमजोर वर्गों का शोषण करने वाले तत्वों के खिलाफ संगठित होकर संघर्ष करना होग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.