बलिया, अप्रैल 14 -- बेल्थरारोड। क्षेत्र के पड़सरा नदौली ताजपुर में जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों का शहादत दिवस मनाया गया। उपस्थित लोगों ने देश की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया और उनके त्याग को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बताया। शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। वक्ताओं ने जलियांवाला बाग के शहीदों के बलिदान को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण अध्याय बताया। कहा कि निहत्थे लोगों पर हुई गोलाबारी ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ जन आक्रोश को और बढ़ाया। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि शहीदों की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता। उनके सपने को साकार करना, समतामूलक एवं न्यायपूर्ण समाज का निर्माण करना आवश्यक है। इस मौके पर राधाकृष्ण, इंजीनियर शैलेंद्र ध्रुव, महेंद्र दास मकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.