गिरडीह, जनवरी 5 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के बिश्नीटीकर में महेंद्र सिंह का शहादत दिवस व 16 जनवरी बगोदर चलो अभियान को लेकर धान संग्रह किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव एवं पार्टी सचिव सकलदेव यादव की अगुवाई में धान संग्रह अभियान चलाया गया है। पूर्व विधायक ने कहा कि इस बार महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर बगोदर में जनसैलाब देखने को मिलेगा। मौके पर प्रखंड सचिव सकलदेव यादव, प्रदीप यादव, पिंटू कुमार, जितेंद्र मंडल, गोकुल तुरी, विजय कुमार, लखन साव, गौतम कुमार, बासो महतो, इस्लाम अंसारी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.