गिरडीह, जनवरी 8 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। 16 जनवरी बगोदर चलो महेंद्र सिंह शहादत दिवस की तैयारी को लेकर चट्टी में बुधवार को भाकपा माले की जीबी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रकाश रजक व संचालन मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र यादव ने किया। इस दौरान बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राजकुमार यादव शामिल हुए। बतला दें कि 16 जनवरी शहादत दिवस में अधिक से अधिक लोग बगोदर पहुंचें, इसके लिए कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर सम्पर्क स्थापित किया। चट्टी, बोदगो, गोरहंद व धर्मपुर में बड़ी संख्या में लोगों को बगोदर जाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि प्रत्येक वर्ष 16 जनवरी को कॉ. महेंद्र सिंह का शहादत दिवस मनाया जाता है। यह संकल्प लेने का समय होता है। इसके लिए आज जीबी बैठक रखी गई है। इसमें प्रवासी मजदूरों, अबुआ आवास से वंचित लोग, छात्रों की छात्रवृत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.