हल्द्वानी, मार्च 23 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कमेटी ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस को 'साम्राज्यवाद व युद्ध विरोधी दिवस' के रूप में मनाया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शहीदों के शोषणमुक्त और समानतामूलक समाज के सपने को याद किया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में भाकपा माले जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान में वैश्विक स्तर पर बढ़ता युद्धोन्माद और संसाधनों की लूट आम जनता के लिए खतरा है। उन्होंने फासीवाद के खिलाफ जनसंघर्ष तेज करने पर जोर दिया। महासभा की अध्यक्ष डॉ. उर्मिला रैस्वाल और सचिव वेदप्रकाश ने कहा कि शहीदों की विचारधारा आज भी प्रासंगिक है। इस दौरान 23 से 31 मार्च तक 'साम्राज्यवाद विरोधी सप्ताह' मनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में शांति, न्याय और बराबरी के पक्ष में आवाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.