पीलीभीत, अप्रैल 24 -- जहानाबाद। कस्बा निवासी कमरुद्दीन के शहीद दिवस पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस तीसरी वाहिनी के एएसआई मोहम्मद नबी की अगुवाई में अन्य पवन सिंह, कृष्ण वीर उर्फ पूने राम ने बुखारा से आकर यहां शहीद स्मार पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही साथी जवान को सलामी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य सीमा रिजवी, नगर पंचायत के मूसारिक, सभासद बबलू बक्स, नदीम हाजी आदिल खान आदि ने शहीद को याद किया। आईटीबीपी के बरेली से आए जवानों ने परिजनों को वाहिनी की तरफ से सांत्वना संबंधी भेंट प्रदान की। जवानों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानाबाद के इस जांबाज के बारे में अन्य जानकारियां भी दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.