छपरा, मई 9 -- ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए बीएसएफ सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज को मिला था वीर चक्र पर अब तक नहीं बना स्मारक फोटो- 16 शहीद मो इम्तियाज गड़खा, एक संवाददाता। जम्मू-कश्मीर सीमा पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज की शहादत को एक वर्ष पूरा हो गया है। यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेटों ने मनाई ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठशहादत की याद सारण जिले की मिट्टी के इस वीर सपूत ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। उनकी बहादुरी और अदम्य साहस को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया था। शहादत के बाद पूरे जिले में गर्व और सम्मान का माहौल था, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी उनके सम्मान में किए गए कई महत्वपूर्ण वादे अब तक अधूरे पड़े है...