शहादत की मजलिसों में गूंजा कर्बला का पैगाम
रुडकी, जून 25 -- मंगलौर, संवाददाता। मोहर्रम की आठवीं एवं नौवीं तारीख पर कस्बे के मोहल्ला पठानपुरा, हल्का और बंदरटोल के इमामबाड़ों में शहीदान-ए-कर्बला की याद में मजलिसें हुई। आठवीं मोहर्रम पर हज़रत अब्बास अलमदार की शहादत पर घर-घर से अलम उठाकर इमामबाड़ों में सजाए गए, जबकि नौवीं मोहर्रम को पठानपुरा के बड़े इमामबाड़े में मासूम शहीद-ए-कर्बला हजरत अली असगर की याद में झूला बरामद किया गया। इसमें बड़ी संख्या में अजादारों ने जियारत कर खिराज-ए-अकीदत पेश किया। मजलिस को हैदराबाद से पधारे अल्लामा कामरान हैदर साहब ने संबोधित कर हजरत अब्बास अलमदार और मासूम हजरत अली असगर की शहादत का वर्णन किया। यह भी पढ़ें- कुंदरकी में शहादत-ए-अब्बास की याद में निकला मातमी जुलूस यह भी पढ़ें- असानंदपुर बड़ा इमामबाड़ा से निकला अलम का जुलूस, हजरत अब्बास की शहादत पर हुई मजलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.