शहादत की गाथा सुनकर जायरीनों की आंखें हुईं नम
पटना, जुलाई 30 -- मुहर्रम के अवसर पर बुधवार को गुलजारबाग स्थित इमामबाड़ा बेगम बफ्फ स्टेट से 72 ताबूत आयोजन समिति की ओर से 72 ताबूत का जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान कर्बला में हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 अंसारों की शहादत की गाथा सुनकर जायरीन भावुक हो गए। पूरे रास्ते 'या हुसैन, या हुसैन' और 'हैदरी' के नारों से माहौल गमगीन हो गया। आयोजन समिति के सदस्य सैयद हादी हसन, मिर्जा इम्तियाज हैदर, सैयद अमानत अब्बास और सैयद नासिर अब्बास की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सैयद एहफाम अब्बास रिजवी की तिलावते कलाम-ए-पाक से हुई।इसके बाद सैयद जर्रार हुसैन ने सोजखानी, सैयद नासिर अब्बास ने पेशखानी और सैयद फर्रुख हुसैन नकवी ने मर्सिया पढ़ा। दिल्ली से आए मौलाना सैयद नजफ आबदी नजफी ने मजलिस को खिताब करते हुए कर्बला के पैगाम पर रोशनी डाली। अं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.