शहादत का मंजर देखकर गमगीन हुए अकीदतमंद
सिद्धार्थ, अगस्त 13 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर स्थित कर्बला परिसर में मंगलवार रात 72 शहीदों की याद में हुसैनी ब्याज कमेटी की तरफ़ से कर्बला में हुई जंग की प्रदर्शनी लगाई गई। देर रात तक प्रदर्शनी देखकर अकीदतमंदों की आंखें नम हो गईं और श्रद्धापूर्वक शहीदों को पुरसा दिया।माह-ए-मोहर्रम की दसवीं तारीख को इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम व यजीदी फौज के बीच मैदान-ए-कर्बला में जंग हुई थी जिसकी सांकेतिक प्रदर्शनी कागज़, बांस व अन्य वस्तुओं से बनाकर प्रस्तुत की गई। जिसमें हुसैनी परचम, इमाम हुसैन का ताबूत, लहुलुहान जुलजनाह व तीर लगे शहीदों के शव, खैमा व नहर-ए-फरात आदि का दृश्य ज़मीन पर बनाकर दिखाया गया। देखने के लिए देर रात तक लोगों की भीड़ उमड़ी और नम आंखों में पुरसा दिया। जाकिरे अहलेबैत अज़ीम हैदर ने बताया यह मंजर कर्बला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.