मुंगेर, जून 25 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। इस्लामी हिजरी कैलेंडर का पहला महीना मुहर्रम त्याग, बलिदान, सब्र और इंसानियत की रक्षा का संदेश देता है। मुहर्रम की 9वीं और 10वीं तारीख को करबला के मैदान में हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद किया जाता है। इस वर्ष यौम-ए-आशूरा 26 जून को मनाया जाएगा। जमालपुर शहर में मुहर्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं, जबकि जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बुधवार को मुहर्रम की आठवीं रात विभिन्न इमामबाड़ों अखाड़ा प्रदर्शन किया गया, डंका बजाकर तथा लाठियां भांज कर अपनी कलात्मक प्रस्तुति दी। इस बावत वलीपुर मोहर्रम कमेटी के सरदार सौकल अली ने बताया कि शहर के चार प्रमुख इमामबाड़ों से ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। सदर बाजार इमामबाड़ा नंबर-1, खलासी मोहल्ला नंबर-2, वलीपुर इमामबाड़ा नंबर-3 और सदर फा...