हजारीबाग, मार्च 24 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि । महापर्व श्री चैत्ररामनवमी का जुनून अब श्रद्धालुओं सिर चढ़कर बोलने लगा है। ताशे की गड़गड़ाहट , मंदिरों में मंत्रोच्चार और जय श्रीराम के नारे से पूरे शहर का वातावरण गुंजायमान हो उठा है । चौक चौराहे मुहल्ले केसरिया झंडो से पटने लगा है। जिला प्रशासन भी सुरक्षा व जुलूस के सुगम संचालन के मद्देनजर जगह जगह पर बैरिकेडिंग-ड्रॉप गेट के साथ ड्राउन कैमरा लगाए जा रहे हैं। अभी से ही फ्लैग मार्च के साथ शांति समिति की बैठक की जा रही है। महापर्व के हर्षोल्लास को लेकर सुरक्षा के तमाम इंतजामात किया जा रहा है । युवाओं को नशामुक्त रामनवमी मनाने के लिए भी सनातनी संगठनों के द्वारा प्रेरित किया जा रहा है। लगातार शांति समिति की बैठक आयोजित कर प्रत्येक समुदाय व सम्प्रदाय से शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील ...