सीवान, अप्रैल 6 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ललित बस स्टैंड स्थित मंदिर के समीप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर इसके पास से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ व नकद राशि बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के खुर्माबाद निवासी स्व. प्रभुनाथ चौहान का पुत्र कुन्दन कुमार है। पुलिस इसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। बताया गया है कि शनिवार की शाम करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि बस स्टैंड परिसर में एक युवक मादक पदार्थ बेंच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा, इसे जवानों ने पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ में इसकी पहचान कुन्दन कुमार के रूप में हुई। पुलिस की जांच में इसके पास से 15 ग्राम स्म...