मथुरा, फरवरी 21 -- ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को दिनभर नेशनल हाइवे से लेकर शहर के अंदर तक सड़कें जाम रहीं। मिनटों के सफर करने के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। जाम खुलवाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। जाम की समस्या को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने बैठक एवं स्थलीय निरीक्षण कर हल निकालने का भरपूर प्रयास किए, लेकिन समस्या का हल निकला ही नहीं। शुक्रवार को वाहनों की लाइन और लम्बे समय से फंसे लोग परेशान दिखे। शहर के एंट्री प्वाइंट से लेकर अंदर तक जाम के हालात रहे। शहर ही नहीं बल्कि नेशनल हाईवे- 19 पर भी जाम की स्थिति लगातार बना रही है। हाईवे पर थाना हाईवे से लेकर जय गुरुदेव मंदिर फ्लाई ओवर पुल, मंडी चौराहे से गोवर्धन चौराहे तक जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जाम ने वाहनों की रफ्तार थाम दी। नया बस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.