रांची, मार्च 1 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी शहर से सटे बेलाहाथी गांव में शनिवार की रात एक जंगली हाथी के पहुंचने से इलाके में दहशत फैल गई। हाथी के गांव में प्रवेश की सूचना मिलते ही ग्रामीण सतर्क हो गए और रातभर जागकर उसे आबादी क्षेत्र से दूर भगाने का प्रयास करते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी देर रात बेलाहाथी गांव के आसपास देखा गया। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े, टॉर्च और शोर-शराबे के सहारे हाथी को गांव से बाहर खदेड़ने की कोशिश की। कुछ समय बाद हाथी भूत गांव की दिशा में बढ़ गया। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। भूत गांव में हाथी के पहुंचने पर ग्रामीणो ने हाथी को खदेड़ना शुरू किया। एवं वन विभाग को भी जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर मोड़ दिया गया। काफी म...