पीलीभीत, मार्च 31 -- पीलीभीत/जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 29 मार्च को रात में वह परिवार समेत अपने घर में सो रहा था। तभी मौका पाकर गांव का हरेंद्र पुत्र दुर्गेश उसके घर आकर उसकी 18 वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। 30 मार्च को सुबह जब परिवार के लोग जागे तो उनकी पुत्री घर पर नहीं थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। एक अन्य मामले में थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी पत्नी उसकी गैर मौजूदगी में गांव के विशाल कुमार से फोन पर बात करती है। 30 मार्च को रात 10 बजे विशाल कुमार उसकी पत्नी को बहलाफुसला कर ले गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...