संतकबीरनगर, अप्रैल 19 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की आए दिन हो रही शॉर्टेज की समस्या दूर नहीं हो रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक पेट्रोल पंप बंद हो रहे हैं। डीजल-पेट्रोल नहीं है की स्लिप टंग रही है। लोग पंप का चक्कर लगाकर वापस हो रहे हैं। शनिवार को शहर का सुगर मिल तिराहे का पंप ड्राई रहा। लोग वापस लौट रहे थे। तितौवा के पेट्रोल पंप पर दो दिन से डीजल-पेट्रोल खत्म नहीं है। परसों आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं गोलाबाजार के मोहन राम निवास पंप व बाईपास चौराहे के पंप पर तेल भराने के लिए लोगों की कतार लगी रही। ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी तेल भराने के लिए आ रहे हैं। मेंहदावल रोट पर तिघरा, बनकटिया, जंगल कला, बड़गो के पंपों पर सप्लाई ठप होने से सन्नाटा पसरा रहा। यह भी पढ़ें- गैस संकट की मार से उपभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.