संतकबीरनगर, मई 22 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पंप ड्राई रहे। शहर में केवल एक पंप पर तेल मिल रहा था। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी तेल की तलाश में शहर पहुंचते रहे। अधिकांश पंप ड्राई रहने से लोग परेशान रहे। जिन पंपों पर तेल आया वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उसमें भी लोगों को सीमित मात्रा में ही तेल दिया जा रहा है। इससे लोगों की जरूरत भर को तेल नहीं मिल पा रहा है। लोग परेशान होकर एक पंप से दूसरे पंप पर दौड़ते रहे। बघौली क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल संकट लगातार बना हुआ है। बघौली ब्लॉक क्षेत्र के चारों पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल खत्म हो गया और पम्प ड्राई हो गए। तेल खत्म होने की सूचना मिलते ही वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाइक और चारपहिया वाहन चालक एक पम्प से दूसरे पम्प त...