सीवान, मार्च 23 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक में बिहार स्थापना दिवस की धूम 22 मार्च रविवार को मची रही। उन्नत बिहार, विकसित बिहार, बढ़ता बिहार व अपना बिहार के संकल्प को मूलमंत्र मानते हुए हर्षोल्लास व उमंग के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बिहार दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट समेत जिला प्रशासन के विभिन्न कार्यालय, चौक-चौराहे आदि नीली रौशनी से नहा उठा। इधर, जिला मुख्यालय में बिहार स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभात फेरी जबकि समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ। शहर के गांधी मैदान से निकली प्रभात फेरी मुख्य मार्गों से गुजरी। प्रभात फेरी में डीएम विवेक रंजन मैत्रेय, एसपी पूरन कुमार झा व डीडीसी मुकेश कुमार आदि शामिल हुए। अगले चरण में गांधी मैदान पोखरा की साफ-सफाई व रंगाई पुताई की गई। बहरहाल, बिहार दिवस ...