दरभंगा, मार्च 6 -- दरभंगा/घनश्यामपुर, हिटी। जिले में बुधवार को होली का त्योहार उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी व जवान तैनात थे। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया और रंग-गुलाल लगाकर होली के त्योहार की शुभकामना दी। उधर, घनश्यामपुर में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ लोगों ने रंग-अबीर लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनायें दी। डंफे की चोट पर जोगीरा सारा रा रा... से लोग झूम रहे थे। ग्रामीण क्षेत्रों में ढोल, मृदंग, नाल, हारमोनियम, झाल, करताल, पखावज आदि वाद्य यंत्रों के साथ फाग गाने की परंपरा अभी भी चली आ रही है। नगर पंचायत पाली में भजन-कीर्तन करती कीर्तन मंडलियों का जगह-जगह भांग की शर्बत, ठंढई, पान आदि से स्वागत किया गया।शाम के समय सभी लोगों ने मुख्य चौक पर पहुंचकर जमकर होली खेल...