गाजीपुर, मई 11 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में शहर से लेकर गांव तक सड़कों की स्थिति बदहाल है। जगह-जगह गड्ढों और जर्जर सड़कों के कारण न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि दुर्घटना की आशंका भी रहती है। गाजीपुर-मोहम्मादबाद मुख्य हाइवे पर रौजा के बाद जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। रात के समय वाहन चालकों को गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जर्जर सड़क की कराएं मरम्मतशहर के भीतर की सड़कें शहर के भीतर की सड़कों की हालत भी खराब है। चीतनाथ से मिश्रबाजार, स्टीमरघाट से महुआबाग, कचहरी से पीरनगर, विकास भवन से गोराबाजार जाने वाली सड़कें ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.