शहर से लेकर गांव तक रुला रही बिजली
लखनऊ, मई 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता।तपते मौसम में बिजली की कटौती शहर से लेकर गांवों तक उपभोक्ताओं को रुला रही है। बढ़ती गर्मी की वजह से बिजली की मांग में न तो दिन में कम आ रही है, न रात में। बढ़ती मांग की वजह से आपूर्ति व्यवस्था पूरे राज्य में चरमरा गई है। लो वोल्टेज, केबल फुंकने और ट्रांसफॉर्मर जलने की वजह से लोगों की बत्ती गुल हो जा रही है। मरम्मत में घंटों लग रहे हैं और जनता गर्मी में रहने को मजबूर है।पूरे राज्य में गर्मी का प्रकोप है। अधिकतर जिलों में लू चल रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी पारा न गिरने और लू चलने की चेतावनी जारी की है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के बीच लखनऊ में बिजली संकट पर हाहाकार, बीजेपी के 3 MLA की ऊर्जा मंत्री से गुहार ऐसे में बिजली की आवाजाही ने लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी है। बीते साल के रिकॉर्ड (655.9)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.