लोहरदगा, मई 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में डीजल और पेट्रोल की भारी किल्लत से आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने की स्थिति बन गई है। कई पंपों पर डीजल पूरी तरह समाप्त हो चुका है, जबकि पेट्रोल भी सीमित मात्रा में उपलब्ध कराया जा रहा है।ईंधन की कमी के कारण खुले पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। बाइक, कार, ऑटो और मालवाहक वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर है, जहां कई पंपों ने "नो स्टॉक" का बोर्ड लगा दिया है। यह भी पढ़ें- गोड्डा व महगामा में पेट्रोल पंपों पर अफरातफरी, किल्लत की आशंका से बढ़ी भीड़ पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि डिपो से समय पर आपूर्ति नहीं मिलने के कारण यह स्थिति उत्पन्...