लखनऊ, मई 5 -- आंधी और बारिश के कारण सोमवार को राजधानी की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। कई स्थानों पर बिजली के खंभों पर भारी पेड़ गिरने, अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट आने और ट्रांसफार्मरों के जलने की वजह से घंटों आपूर्ति ठप रही। इससे न केवल लोगों की दिनचर्या प्रभावित की, बल्कि पानी के संकट ने जनता को बेहाल कर दिया। आंधी की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मलिहाबाद, काकोरी, मोहनलालगंज, बीकेटी और चिनहट जैसे क्षेत्रों में 30 से अधिक बिजली के खंभे धराशायी हो गए। वहीं 50 से अधिक जगह पर बिजली लाइनों पर पेड़ गिर गये। सुबह के समय बिजली गुल होने से बहुमंजिला इमारतों और मोहल्लों में पानी का संकट खड़ा हो गया। परेशान उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1912 और स्थानीय उपकेंद्रों पर लगातार फोन करते रहे, लेकिन अधिकांश जगहों पर या तो फोन उठा नहीं या फिर संतोषजनक जवाब नहीं मिला。 य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.