चित्रकूट, अप्रैल 8 -- चित्रकूट। नए शिक्षण सत्र की शुरुआत होने के साथ ही शहर से लेकर गांवों तक स्कूल चलो अभियान का नारा बुलंद हो रहा है। गांवों की गलियों में बच्चे रैली निकालकर अभिभावकों को जागरुक कर रहे है। ताकि वह अपने बच्चों का दाखिला कराकर स्कूल भेजें। जिससे सभी बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। पहाड़ी ब्लाक क्षेत्र के अरछा बरेठी में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी, समाजसेवी शंकर प्रसाद यादव व विकास पथ सेवा संस्थान के अध्यक्ष डा प्रभाकर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके ाबद शिक्षित हो चित्रकूट सारा, पढ़ेगा चित्रकूट-बढ़ेगा देश, लड़कियों को दो पढ़ने का मौका, आधी रोटी खाएंगे-स्कूल जरूर जाएंगे आदि नारे लगाते हुए बच्चे गांव की गलियों में घूमे। गलियों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.