प्रयागराज, जनवरी 24 -- प्रगयाराज। गणतंत्र दिवस को उत्साह से मनाने की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। शहर से लेकर मेला क्षेत्र में तमाम कार्यक्रम होंगे। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विभागवार समीक्षा कर सभी के दायित्वों को बांट दिया है। अमर शहीदों की प्रतिमा स्थल पर ध्वजा रोहण होगा और वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को बुलाया जाएगा। उन्हें सम्मानित किया जाएगा। शहर में हर जगह सजावट कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मेला क्षेत्र में तमाम संतों ने भी अपने शिविरों में ध्वजारोहण की तैयारियां की हैं। जहां पर सुबह से ही लोग जुटेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...