सीतापुर, फरवरी 24 -- सीतापुर, संवाददाता। भीड़ भाड़ वाले इलाके में बस अड्डा होने के अक्सर शहर के लोगों को जाम की स्थित का सामना करना पड़ रहा है। एमएलसी अनूप गुप्ता ने शहर से बाहर स्मार्ट व आधुनिक सुविधाओं से लैस बस अड्डे के निर्माण की मांग को सदन में उठाया है। जिसके बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार ने जिला प्रशासन से बस अड्डे के लिए तीन एकड़ जमीन की मांग की है। एमएलसी अनूप गुप्ता के द्वारा सीतापुर में शहर से बाहर बस अड्डे के निर्माण का मुद्दा सदन में उठाने के बाद लोगों में आधुनिक सुविधाओं से लैस बस अड्डे के निर्माण की उम्मीद ताजा हो चुकी है। उन्होंने बताया कि शहर का बस अड्डा अत्यधिक भीड़-भाड वाले क्षेत्र में है। यहां पर न तो पर्याप्त संख्या में बसों के खड़े होने के लिए स्थान है, और न ही यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.