अमरोहा, जनवरी 2 -- अमरोहा। शहर में बाइक चोरी की घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। बीते करीब एक महीने में शहर से सामने आईं बाइक चोरी की कई घटनाओं ने पुलिस की कार्य शैली पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। बेखौफ चोरों ने अब फिर सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को अपना निशाना बनाया है। 10 दिन तक पीड़ित को टरकाने वाली पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला किशनगढ़ की है। मोहल्ला लकड़ा निवासी शिवम यहां स्थित शिव मंदिर के पास काम करता है। बीती 21 दिसंबर को शिवम ने अपनी बाइक मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी की थी। रात में करीब साढ़े दस बजे वह काम निपटाकर घर जाने के लिए बाहर निकला तो बाइक गायब देख होश उड़ गए। परेशान शिवम ने इधर-उधर काफी तलाश की लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। लिहाजा थकहार कर उसने पहले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.