हाथरस, मई 22 -- हिन्दुस्तान संवाद हाथरस। जैसे जैसे गर्मी अपना रौद्र रुप दिखा रही है। वैसे वैसे बिजली गुल होना आम बात हो गई है। बिजली सिस्टम हर रोज धोखा दे रहा है। हर शिकायत के लिए उपभोक्ताओं को टोल फ्री नम्बर 1912 का सहारा लेना पड़ रहा है। साथ ही टोल फ्री नम्बर से भी समस्या दूर नहीं हो रही है। बुजुर्ग व बीमार लोगों के बिजली गुल होना मुसीबत बन गई है। हर रोज कभी रात में तो कभी दिन में हो रही लाइनों में ट्रपिंग की समस्या उपभोक्ताओं के लिए परेशानी खड़ी कर रही है। विभागीय कर्मी फॉल्ट को दूर कर आपूर्ति को सुचारू करने में जुटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- शहर से देहात तक हर रेाज गुल हो रही बिजली, सिस्टम दे रहा धोखाबिजली की आपूर्ति की स्थिति बिजली विभाग के द्वारा 65 बिजलीघरों के जरिए ढाई लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा ...