हाथरस, दिसम्बर 7 -- हाथरस। बिजली विभाग द्वारा शहर से देहात तक बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नए पोल लगाए हैं। कई माह बीतने के बाद पुराने पोलों को हटाया नहीं है। इस कारण रास्ता संकरा हो रहा है। पुराने पोलों को हटाना विभाग भूल गया है। इस कारण लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा है। ये पोल जर्जर होने के साथ हादसों को न्यौता भी दे रहे हैं। बिजली विभाग द्वारा शहर से देहात तक दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। आरएपीडीआरपी योजना के तहत शहर में पूर्व में काम हुआ था। उसके बाद कोई काम नहीं हुआ। इस कारण शहर में पोल व लाइन जर्जर हो गए। आए दिन लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ता था। विभाग ने बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए शहर से देहात तक 20 हजार से के करीब बिजली नए पोल लगाए। अब नए पोल लगाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.