हाथरस, अप्रैल 6 -- हाथरस। बिजली विभाग के द्वारा लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए शहर से देहात तक 33 हजार व 11 हजार केवीए की लाइनों का जाल बिछा हुआ है। सबसे खास बात यह है कि काफी लाइनों के नीचे गार्ड वायर नहीं है। रिवेम्प स्कीम के तहत लाइनों पर खूब काम हुआ। आमजन की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया गया। अब अप्रैल माह में चल रही तेज हवाओं के चलते लाइनों से चिंगारी निकल रही है। इस कारण अन्नदाता टेंशन में हैं। विभागीय अधिकारी इससे बेसुध बने हुए हैं। हाथरस जिले में 65 बिजलीघरों के जरिए दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। जिलेभर में पांच सौ से अधिक फीडर के जरिए बिजली की आपूर्ति की जाती है। सबसे खास बात यह है कि लाइनों की दूरी अधिक हैं। लाइनें खेत खलिहान से गुजर रही हैं। सबसे खास बात यह हैकि कई स्थानों पर बिजली की लाइनें ढ...