बदायूं, अप्रैल 2 -- अवैध अस्पतालों का खेल जिला स्तर से लेकर देहात तक बड़े स्तर पर चल रहा है। इससे सीएमओ भी परेशान हैं और कार्रवाई फिर भी नहीं हो रही है। एक-एक पंजीकरण है और कई-कई अस्पताल व अल्ट्रासाउंड चल रहे हैं। शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। सप्ताहभर में तीन बार सीएमओ विभागीय कार्रवाई व मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई को निर्देश दे चुके हैं। सीएमओ को दो दिन पहले शिकायत मिली लेकिन उनकी टीम ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है। सीएमओ को शिकायत मिली की बदायूं शहर में लावेला चौक के पास बालजीवन अस्पताल का पंजीकरण है। जालंधरी सराय सहित दो जगह शहर में अवैध रूप से अस्पताल चल रहे हैं। इसके अलावा बिल्सी में अवैध रूप से बालजीवन नाम से अस्पताल चल रहा है। सोमवार को सीएमओ ने सील करने को एमओआईसी को फोन करके कहा। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.