शहर से देहात तक आज योगमय होगी गोरक्षनगरी
गोरखपुर, जून 21 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 'स्वस्थ आयु के लिए करें योग' नारे के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा, जिससे गोरक्षनगरी योगमय होगी। जिला स्तरीय आयोजन महंत दिग्विजयनाथ पार्क में रविवार की सुबह 6 बजे से आयोजित होगा। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग योग कार्यक्रम से जुड़ें। इस कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। उधर, पूर्वोत्तर रेलवे कार्मिक विभाग के तत्वावधान में मुख्यालय एवं तीनों मंडलों तथा सैयद मोदी रेलवे स्टेडियममें योग के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारी क्लब में महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर के नेतृत्व में 6.45 बजे प्रमुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.