बिजनौर, दिसम्बर 26 -- डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में निराश्रित स्वानों स्ट्रीट डॉग के संबंध में बैठक आयोजित हुई। डीएम ने कहा कि हमारा उद्देश्य पशु कल्याण और जनमानस की सुरक्षा के बीच संतुलन बनाना है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी अस्पतालों एवं चिह्नित हॉटस्पॉट्स पर शत-प्रतिशत एंटी-रेबीज टीकाकरण की उपलब्धता सुनिश्चित करें ताकि रेबीज के खतरे को शून्य किया जा सकें। डीएम जसजीत कौर ने सभी उप जिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में निराश्रित स्वानों के लिए अस्थायी स्थायी आश्रय स्थलों की व्यवस्था करना, बीमार एवं घायल स्वानों के उपचार के लिए त्वरित कार्रवाई करना तथा वहां आहार व चिकित्सा की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.