बदायूं, फरवरी 28 -- बदायूं, संवाददाता। श्री श्याम कृपा परिवार के तत्वावधान में फाल्गुन एकादशी पर भव्य निशान पदयात्रा श्री सरला परमार्थ ट्रस्ट मंदिर ओवरब्रिज के नीचे से शुरू की गई। पदयात्रा भामाशाह चौक, रोडवेज, मथुरिया गेट, लालपुल से नगर में भ्रमण करते हुये श्री खाटू श्याम मंदिर जजपुरा उझानी रोड पहुंची। यहां भक्तों ने निशान अर्पित किये। ओवरब्रिज के नीचे श्री सरला परमार्थ ट्रस्ट मंदिर में सेवादार परम थरेजा अवधेश वर्मा द्वारा प्रभु श्याम जी के 101 निशान की विधिवत पूजा करायी गयी। इसके बाद निशान पदयात्रा शुरू हुयी। पीले वस्त्र धारण कर श्याम भक्तों द्वारा लगाये जा रहे गगनभेदी श्याम जयकारों से शहर श्याम मय हो गया। श्याम भजनों पर भक्तों ने गुलाल उड़ाकर नृत्य किया। फूलों की होली भी खेली गयी। निशान यात्रा में प्रभु श्याम जी का रथ भव्य रूप से सजाया ...